द फॉलोअप डेस्क
68वीं BPSC की PT परीक्षा में पास हुए अभ्याथियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। आयोग ने मेंस परीक्षा तिथि में बदलाव किया है। इस बात की जानकारी चेयरमैन अतुल प्रसाद ने दी है। उन्होंने कहा कि 68वीं मैंस की परीक्षा तिथि और अन्य बोर्ड की परीक्षा तिथि में टकराव हो रही थी। जिससे बहुत अभ्यर्थियों की यह परेशानी थी। इस कारण से इसकी परीक्षा तिथि में भी बदलाव किया गया है। बता दें कि बीपीएससी 68वीं की परीक्षा 12 से लेकर 15 मई तक होना था। जोकि अब 12 से लेकर 18 मई तक होगी।

इन दिन होगी यह परीक्षा
बता दें कि 12 मई 2023 को GS-1 की परीक्षा होगी, इसके बाद 17 मई को GS-2 पहली पाली में और दूसरी पाली में हिंदी विषय की परीक्षा होगी। 18 मई को पहली पाली में निबंध की परीक्षा और दूसरी पाली में ऑप्शनल विषय की परीक्षा होगी।

अब कंबाइंड परीक्षा के तौर होगी BPSC-PT, 69वीं से लागू होगा नया सिस्टम
BPSC की 69वीं प्रारंभिक परीक्षा में भी सुधार की घोषणा की गई है। अतुल प्रसाद ने बताया कि 69वीं PT को कंबाइंड परीक्षा के रूप में कराया जाएगा। इसका मतलब कि अब बिहार पुलिस सेवा, प्रशासनिक सेवा के साथ आयोग के स्तर पर अलग-अलग ली जाने वाली परीक्षाओं को भी एकसाथ PT के तौर पर लिया जाएगा। इसके लिए सभी विभागों से रिक्त पदों की संख्या मांगी गई है। हर सेवा की परीक्षाओं के लिए अलग-अलग कटऑफ निर्धारित किया जाएगा। आयोग कंबाइड PT की तैयारी लंबे समय से कर रहा था। आज इसकी घोषणा कर दी गई कि 69वीं PT से ही यह लागू कर दिया जाएगा। कैलेंडर के अनुसार 69वीं BPSC-PT सितंबर 2023 में संभावित है।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें: https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT